{"_id":"5818e0ae4f1c1bad31436802","slug":"youth-at-the-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक दलों के बूथ पर यूथ के दावे हवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक दलों के बूथ पर यूथ के दावे हवाई
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
मतदाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथ स्तर पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का गठन पूरी तरह हवाई साबित हुआ है। कागजी कार्रवाई में तो सभी राजनीतिक दलों ने बूथ पर लड़ाई लड़ने के लिए यूथ की टीम गठित की है, लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है। बीते दो माह से वोट पुनरीक्षण अभियान में बूथ पर वोट बनवाने के लिए किसी भी राजनीतिक दल का यूथ नजर नहीं आया।
जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष हो रही है, उनका वोट बनवाने का कार्य चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहा है। ऐसे लोग जिनका किसी कारण से वोट नहीं बन पाया है, या जिनका डबल है वह एक जगह से अपना वोट कटवाना चाहते हैं। इस प्रकार के सभी लोगों के लिए लगभग दो माह का अभियान चला है। 31 अक्तूबर अभियान की अंतिम तारीख थी, हालांकि आयोग ने यह अभियान बढ़ाकर अब 15 नवंबर तक कर दिया है।
जिला प्रशासन ने इस अभियान में राजनीतिक दलों को साथ लेने का पूरा प्रयास किया। अलग से सियासी पार्टियों के नेताओं की बैठक भी ली गईं, लेकिन कोई भी सक्रिय नेता प्रशासन की बैठक में नहीं पहुंचा। प्रशासन ने यहां तक किया कि विशेष अभियान चलाकर सभी राजनीतिक दलों से कहा कि वह बूथ पर अपने कार्यकर्ताओं से छूटे लोगों के वोट बनवाने में सहयोग करें। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की तैनाती भी रही।
विज्ञापन
डीएम दिनेश सिंह ने बताया कि राजनीतिक दलों में वोट बनवाने को लेकर कोई दिलचस्पी देखने को नहीं मिली। शायद ही किसी बीएलओ के पास किसी राजनीतिक दल का व्यक्ति वोट बनवाने के लिए आया हो। अभियान में राजनीतिक दलों का सहयोग मिल जाता तो वोट बनवाने वालों की संख्या बढ़ जाती। बूथ मजबूत बताने वाली पार्टियों की पोल भी खुल गई है।
118 पंजीकरण शिविर लगवाए
बीजेपी के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी कहते हैं कि बीजेपी एक बूथ दस यूथ के फार्मूले पर काम कर रही है। वोट बनवाने को लेकर पार्टी ने 118 पंजीकरण शिविर लगवाए, इनमें 9055 लोगों के फार्म भरवाकर संबंधित बीएलओ को दिए गए।
हमारी बूथ कमेटियां गठित हैं
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल गौतम का कहना है कि हमारी बूथ कमेटियां गठित हो चुकी हैं। बूथ कमेटियों का गठन कर सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को भेज दी गई है। प्रत्येक बूथ पर हमारे कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।
65 हजार पहुंची नए वोटरों की संख्या
सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने बताया कि वोट बनाने का अभियान अब 15 नवंबर तक चलेगा। जिले में अब तक लगभग 65 हजार नए मतदाता बनाए गए हैं। शहर के कॉलेजों में पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।