फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth accused of raping by converting

युवक पर धर्म परिवर्तन करा दुष्कर्म का आरोप

Tue, 11 Jan 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth accused of raping by converting
युवक पर धर्म परिवर्तन करा दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। एक महिला ने दूसरे वर्ग के युवक पर धर्म परिवर्तन करा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
सहारनपुर निवासी परिवार सहित महिला कूकड़ा में रहती थी। उसके दो बच्चे हैं। वर्ष 2012 में महिला के पति की मौत हो गई थी। बाद में महिला भट्ठे पर मजदूरी करने लगी। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2016 में जानसठ स्थित भट्ठे पर उसकी मुलाकात कूकड़ा के ही दूसरे वर्ग के युवक से हुई। उसने धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाते हुए पांच लाख रुपये व मकान दिलाने का लालच दिया। इनकार करने पर आरोपी युवक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर कूकड़ा ले आया। उसके दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया और डरा धमकाकर महिला को कलमा पढ़ाया। बाद में फुलत ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन करा नया नाम जैनब रख दिया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि फुलत में दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कूकड़ा में रखकर कई लोगों से उसका शारीरिक शोषण कराया गया। विरोध करने पर बच्चों को मारने की धमकी दी। आरोप है कि उस पर गोमांस खाने का दबाव डाला गया। अब आरोपी उस पर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बना रहे हैं। वह सोमवार को किसी तरह वहां से बच्चों सहित आ गई और हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार व महिला कार्यकर्ताओं के साथ नई मंडी कोतवाली पहुंची। महिला ने कई आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इंस्पेक्टर पंकज पंत का कहना है कि महिला द्वारा धर्मांतरण कराए जाने के संबंध में तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed