{"_id":"6043c9398ebc3edb54646615","slug":"youngsters-killed-himself-by-hanging-muzaffarnagar-news-mrt5286951176","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। गांव भंडूरा में पत्नी के नाराज होकर मायके जाने से तनाव में आए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक भोपा क्षेत्र के गांव रसूलपुर बरूकी में क्लीनिक चलाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भंडूरा निवासी सचिन (32) भोपा क्षेत्र के गांव बरूकी रसूलपुर में क्लीनिक चलाता था। परिजनों के अनुसार सचिन ने पहली पत्नी की मौत के बाद कुछ समय पूर्व दूसरी शादी की थी। सचिन का अपनी दूसरी पत्नी से कुछ दिन से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी तीन दिन पूर्व नाराज होकर मायके चली गई थी। इसके चलते वह मानसिक रूप से तनाव में था। शुक्रवार देर रात सचिन ने खुद को कमरे में बंद कर पंखे के कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह कमरे में फांसी के फंदे पर लटका शव देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। सीओ मंडी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि सचिन ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी, जिससे उसका किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल परिजनों द्वारा किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।