फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man injured by stabbing

युवक को छुरी मारकर घायल किया

Wed, 26 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Young man injured by stabbing
देवबंद। नगर के मोहल्ला बड़जियाउलहक में कबूतरबाजी को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक को छुरी मारकर घायल कर दिया गया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी आशू सोमवार की रात्रि चौक पर कुछ युवकों के साथ खड़ा था। इस दौरान कबूतरबाजी को लेकर उनके बीच गाली गलौज के बाद कहासुनी हो गई। इसी में एक युवक ने पास रखी छुरी से आशू पर हमला कर दिया। सीने में छुरी लगने से वह घायल हो गया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। बाद में जानकारी मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है की हमलावर युवक भी बड़जियाउलहक का ही रहने वाला है। पुलिस का कहना है की मामला संज्ञान में है। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed