फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young archer Sahil welcomes in Soram-Khataula

युवा तीरंदाज साहिल का सोरम-खतौला में स्वागत

Thu, 19 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Young archer Sahil welcomes in Soram-Khataula
शाहपुर के गांव खतौला में होनहार खिलाड़ी का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
युवा तीरंदाज साहिल का सोरम-खतौला में स्वागत
विज्ञापन

शाहपुर। जूनियर वर्ल्ड तीरंदाजी प्रतियोगिता में टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर लौटे युवा खिलाड़ी साहिल चौधरी का घर लौटने पर गांव सोरम व खतौला में जोरदार स्वागत किया गया। इससे पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी साहिल से मिलकर उसका उत्साहवर्द्धन किया।

पोलैंड में हाल ही में आयोजित जूनियर विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। टीम में युवा तीरंदाज गांव खतौला निवासी साहिल चौधरी के साथ नितिन व कुशल भी शामिल थे। बुधवार को भारतीय टीम स्वदेश लौटी, जिसके साथ पहले दिल्ली के शास्त्री भवन में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। बृहस्पतिवार को युवा खिलाड़ी गांव सोरम स्थित सोरम ऑर्चरी एकेडमी में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी एकेडमी को नमन किया। यहां एकेडमी संचालक विपिन बालियान के साथ ही ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत किया। इसके बाद साहिल चौधरी अपने गांव खतौला पहुंचे, जहां परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने भी उनका भव्य स्वागत किया। युवा खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय पिता कामिल चौधरी व अन्य परिजनों के साथ ही सोरम ऑर्चरी एकेडमी के संचालक विपिन बालियान, कोच विक्रांत चौधरी व वैभव साहू को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed