फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   You are so good, you are so innocent... oh mother

तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है ओ मॉ

Mon, 09 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
You are so good, you are so innocent... oh mother
आईडियल किड्स स्कूल में मातृ दिवस के कार्यक्रम में बच्चों के साथ प्रतिभाग करती माताएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- मदर्स-डे पर जिले के विभिन्न स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। फारूक मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मदर्स-डे का प्रोग्राम धूमधाम से मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें फाज ग्रुप ने ओ मां... तू कितनी अच्छी है गीत पर प्रस्तुति दी।
जुवेरिया ग्रुप ने मेरी प्यारी अम्मी जो है... व सुहैल ग्रुप ने पास बुलाती है. गाने पर प्रस्तुति देकर सबको भावुक कर दिया। इसके अलावा मां के लिए कविता, स्पीच और डांस प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर सत्र 2021-22 का वार्षिक परीक्षाफल भी घोषित किया गया। क्लास के टॉपर बच्चों को तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को इनाम से नवाजा गया।
विज्ञापन

बुशरा, अंशरा, सारा नाज, हुमैरा, राफिया, सिदरा नाज ने प्रथम स्थान हासिल किया, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों में ईशान, जैनब, जय़िा, अयान, शुमाइला सोहेल रहे, अन्हा, शाजय़िा, शबीना, अजीम, नबिया, सोफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन बच्चों ने रमजान उल मुबारक के महीने में ज्यादा कुरान शरीफ पूरे किए उनको भी इनाम से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन गुलफाम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में तहसीन अली उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन और कलीम त्यागी रहे। नफीस अहमद अंसारी, सबिया, बुशरा, इर्का परवीन मौजूद रहे। प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिफ, मंजूर अली ने अतिथियों और माताओं का आभार जताया।
किड्जी न्यू मंडी स्कूल में मदर्स-डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने मदर्स-डे का इतिहास बताया। विद्यालय की कॉर्डिनेटर शालिनी जैन ने मदर्स डे पर बच्चों को टिप्स दिए। कार्यक्रम में अद्रिता, मिशिता, समृद्धि, रिद्धि , इनाया, हरनूर, शिवी, शाम्भवी, इलायन, विवांश, इब्राहिम, काशवी, कार्तिक व मायरा आदि बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति दी। शिक्षिकाओं अरूणा, दीक्षा, तान्या, श्वेता, ऐश्वर्या, दिव्या व सिमरन का विशेष योगदान रहा।
मदर्स-डे पर रंगारंग कार्यक्रम हुए
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में मदर्स-डे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान ने किया।
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति में विभिन्न गीतों पर जमकर नृत्य किए एवं अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से सभी को मोहित किया। बच्चों ने माताओं को सुंदर ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। माताओं ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं विजेता माताओं को उपस्थित अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका का निर्वाह शुचि जैन एसडी पब्लिक ने किया। पूर्व विधायक उमेश मलिक की पत्नी इंद्ररेखा एवं नगर मजिस्ट्रेट की पत्नी आकांक्षा सिंह मौजूद रही। स्कूल के निदेशक पीके जैन ने मां का महत्व बताया। इस अवसर पर शूटर रेखा तोमर, फुलकारी की अध्यक्षा कक्कड़ एवं लता मैडम ने भी बच्चों के कार्यक्रम से प्रभावित होकर स्कूल की सभी अध्यापिकाओं को बधाई दी। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन दीप्ति मित्तल ने किया। संवाद

गायन और भाषण प्रतियोगिता कराई
बुढ़ाना। क्राउन कान्वेंट स्कूल में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने श्वेत पन्नों पर अपनी-अपनी माताओं की तस्वीरों को उकेरा तथा उन्हें नमन किया। इस मौके पर मेहंदी, नृत्य, थाल सज्जा, गायन व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है। प्यारी-प्यारी है, ओ मां ओ मां... गीत सुनकर सभी भावुक हो गए। कार्यक्रम में संयुक्त रूप से सभी विद्यार्थियों ने मां के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। स्कूल में मौजूद विद्यार्थियों की माताओं को सम्मानित किया गया। स्कूल के चेयरमैन मुकेश संगल व निदेशक विपिन संगल ने मातृ दिवस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अमन अग्रवाल व प्रधानाचार्या काजल त्यागी ने बच्चों की माताओं का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed