फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yogi only cheated farmers in three years: Imran

तीन वर्षो में योगी ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया: इमरान

Sun, 09 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Yogi only cheated farmers in three years: Imran
तीन वर्षों में योगी ने केवल किसानों को छला : इमरान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि योगी सरकार ने तीन वर्षों में किसानों को छलने के अलावा कुछ नहीं किया है। गन्ना किसानों का तीन साल में एक रुपये भी नहीं बढ़ा है। कांग्रेस 40 दिन तक किसानों के बीच जागरण अभियान चलाएगी।
मेरठ रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में इमरान मसूद ने कहा कि प्रदेश में किसानों की खराब हालत को देखते हुए कांग्रेस ने 40 दिन तक किसानों के बीच जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान नौ फरवरी से चलेगा। एक ब्लाक में एक कार्यकर्ता 50 किसानों से संपर्क करेगा। 17 से 23 फरवरी के बीच प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के दो गांवों में नुक्कड़ सभा होगी। 25 फरवरी को विधायक और मंत्री को गुलाब का फूल देकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। 28 फरवरी को सांसद को समस्याओं से अवगत कराएंगे। तीन मार्च को तहसील दिवस पर कार्यकर्ता एकत्र होकर डीएम को किसानों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देंगे। छह मार्च को डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

इमरान मसूद ने कहा कि किसान के गन्ने का तीन साल में एक पैसा भी नहीं बढ़ा है। यूरिया 650 से 1200 रुपये का हो गया और बोरे का वजन कम कर दिया गया। डीजल 66 रुपये पर पहुंच गया। किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन फसल के दाम नहीं बढे़ हैं। हिंदू-मुस्लिम की बात कर, पाकिस्तान पर निशाना साधकर भाजपा मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है। प्रदेश में गोवंश की स्थिति दयनीय है। गाय आस्था का विषय है, लेकिन सरकार के पास इनके लिए कोई नीति नहीं है। एमपी और छत्तीसगढ़ से इन्हें सीख लेनी चाहिए। आवारा पशुओं ने किसानों की फसल बर्बाद कर दी है। सरकार के पास कोई योजना नहीं है। कांग्रेस ने मनरेगा दी, इन्होंने बजट कम कर दिया। जमीन के अधिग्रहण को लेकर भाजपा की नीति साफ नहीं है। वार्ता में जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, जुनैद रऊफ, अब्दुल्ला आरिफ, मेराज जहां, विनोद चौहान, मदन शर्मा, योगेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed