फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yogi government fails to protect Dalits: Mayawati

योगी सरकार दलितों की सुरक्षा करने में नाकाम : मायावती  

Wed, 24 May 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 24 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Yogi government fails to protect Dalits: Mayawati
मुजफ्फरनगर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री मायावती। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न बढ़ गया है। योगी सरकार दलितों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार दलितों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रही हैं। योगी जातिवाद, पक्षपात की मानसिकता से काम कर रहे हैं। बीजेपी ने अतिपिछड़ों से वोट तो ले लिया, लेकिन केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री नहीं बनाया।       
विज्ञापन


मंगलवार को मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सहारनपुर जाते वक्त एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि शब्बीरपुर गांव के दलितों को रविदास महाराज की शोभायात्रा के लिए अनुमति नहीं दी गई। महाराणा प्रताप की शोभायात्रा बिना अनुमति के निकाल दी गई। अराजक तत्वों ने दलितों के घर जलाए, उनकी बहूं-बेटियों को अपमानित किया। ये ठीक नहीं हुआ।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार दलितों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जातिवाद और पक्षपात की मानसिकता के आधार पर काम कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी बाबा साहब अंबेडकर की बात करते हैं, उनके नाम पर संग्रहालय, योजना चलाने की बात कर रहे हैं। उनके अनुयायियों के साथ बर्ताव सही नहीं कर रहे हैं। दलितों के साथ पिछड़ों को भी बीजेपी ने छला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव से पहले आरएसएस ने केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी। चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री योगी को बना दिया। बीजेपी ने दलितों और पिछड़ों के साथ धोखा किया है। बीजेपी को जल्दी ही इसका दंड भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर सांसद सतीश मिश्रा, सांसद मुनकाद अली, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, कादिर राना, पूर्व विधायक ऋषिपाल गौतम, अनिल कुमार, नवाजिश आलम, नूरसलीम राना, बसपा नेता राकेश शर्मा, जियाउर्रहमान, कमल गौतम, जिलाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, पुरुषोत्तम, रामनिवास पाल, अतर सिंह अमीन, रविंद्र गौतम, अशरफ अली खान, सुभाषदेव भारती, शिवान सैनी आदि मौजूद रहे।       

पार्टी के बड़े नेताओं को कमांडो ने रोका      
मुजफ्फरनगर। हाईवे स्थित होटल में बसपा सुप्रीमो तो लिफ्ट से दूसरी मंजिल पर चली गईं। साथ के सभी नेताओं को रोक दिया गया। सुरक्षा में चल रहे कमांडो को नेताओं को अपना परिचय देना पड़ा। कमांडो ने उन्हीं लोगों को मिलने के लिए भेजा, जिनके नाम की अनुमति थी।       


बसपा कार्यकर्ताओं में दिखाई दिया उत्साह      
मुजफ्फरनगर। बसपा कार्यकर्ताओं में लंबे समय बाद उत्साह दिखाई दिया। जिले की सीमा भंगेला चेकपोस्ट पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से बहनजी का स्वागत किया। खतौली, मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर, रोहाना में बसपा सुप्रीमो का जोरदार स्वागत हुआ।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed