{"_id":"589b64544f1c1b945237a790","slug":"yogi-adityanath-says-do-not-change-up-west-to-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम को कश्मीर बनने से रोको : आदित्यनाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम को कश्मीर बनने से रोको : आदित्यनाथ
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 20 Sep 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद एवं स्टार प्रचारक महंत आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कश्मीर बनने से रोकना होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम के किसानों और व्यापारियों ने तरक्की तो खूब की, लेकिन अपनी सुरक्षा के बारे में कभी नहीं सोचा। बीजेपी सत्ता में होती तो कवाल कांड नहीं होता। छेड़छाड़ के विरोध में दो निर्दोष युवकों की जान नहीं जाती। जाति से ऊपर उठकर हमें अपनी सुरक्षा के नाम पर वोट देना होगा।
टाउन हॉल मैदान में भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल के समर्थन में आयोजित रैली में महंत आदित्य नाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश 14 सालों से सपा-बसपा का कुशासन झेल रहा है। दोनों दलों की सरकारों में दंगे, भ्रष्टाचार, अराजकता, गुंडागर्दी, बेरोजगारी बढ़ी है। वोट के समय जातिवाद में बंटने के कारण ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम के किसानों और व्यापारियों ने विकास तो किया है, लेकिन अपनी सुरक्षा के इंतजाम नहीं कर सके।
व्यापारियों के सामने अस्तित्व बचाने का संकट पैदा हो गया। सत्ताधारियों के संरक्षण में पल रहे अपहरणकर्ताओं के डर से पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश को कश्मीर बनने से रोकना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी जाति और धर्म की बात नहीं करती, जो योजना बनाई उनका लाभ सबको मिला। सपा ने जाति और धर्म देखकर योजनाओं का लाभ दिया। भाजपा सत्ता में आई तो एंटी रोमियो सेल का गठन होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भ्रष्ट और निकम्मी सरकार के कारण ही दंगे हुए और लोगों को पलायन करना पड़ा। आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी की सरकार में डेढ़ लाख पुलिस और ढाई लाख शिक्षकों की भर्ती होगी। कत्लखाने बंद होंगे, सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू के नाम धन उगाही समाप्त की जाएगी। सुरक्षा, विकास और रोजगार की गारंटी देंगे। जनसभा में भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, सुभाष शर्मा, रामकुमार सहरावत, शरद कपूर, सरिता गौड़, भूषण, श्रीमोहन तायल, अशोक कंसल आदि ने विचार रखे।
भारत माता की जय से शुरुआत
मुजफ्फरनगर। महंत आदित्यनाथ ने भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने जय श्रीराम के नारे के साथ अपना भाषण समाप्त किया। आदित्यनाथ के बोलने के दौरान मंच पर अधिक भीड़ होने के कारण कई बार भाषण का प्रवाह भंग हुआ। आखिरकार आदित्यनाथ को भाषण के बीच में ही कार्यकर्ताओं को शांत करना पड़ा।