फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yogeshwar Ashram Maharaj's 22nd death anniversary celebrated

योगेश्वर आश्रम महाराज की 22 वीं पुण्यतिथि मनाई

Wed, 22 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Yogeshwar Ashram Maharaj's 22nd death anniversary celebrated
शुकतीर्थ के शुकदेव आश्रम में ब्रह्मलीन दंडी स्वामी योगेश्वर आश्रम महाराज की पुण्यतिथि पर साधु-? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित श्री शुकदेव आश्रम में ब्रह्मलीन दंडी स्वामी योगेश्वर आश्रम महाराज की 22 वीं पुण्यतिथि शुकदेव पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के सानिध्य में श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सभा में शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रीस चंद उत्प्रेती ने कहा कि ब्रह्मलीन दंडी स्वामी योगेश्वर आश्रम ने वर्षों तक विद्यालय में निस्वार्थ भाव से बच्चों को पढ़ाया है। कवि अत्री महाराज ने कहा कि हमें संत-महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर देश व समाज हित में कार्य करना चाहिए। सभा में स्वामी हरि शंकर महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन दंडी स्वामी योगेश्वर आश्रम ने जीवन भर बच्चों की शिक्षा पर बल दिया। संयोजक आचार्य सुनील शास्त्री, बिजेंद्र शास्त्री, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, गौरव शास्त्री, युद्धवीर आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इससे पहले रामप्रकाश, सोनू शर्मा, शेखर मलिक, कवि अशोक कुमार, महेश चंद्र आर्य ने पाठ पारायण का आयोजन किया। तत्पश्चात सैकड़ों साधु संतों व भक्तों ने ब्रह्मलीन दंडी स्वामी योगेश्वर आश्रम महाराज के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। यजमान रामपाल सोनी व रमेश कुमार रहे। कार्यक्रम में ब्रह्मपाल राठी, सुरेन्द्र राठी, जसविंद्र, प्रमोद, दिनेश, राजपाल, अनुज, राज रुपेश, मुनेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed