फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yogesh got a new life due to Sushma's encouragement

सुषमा के हौसले से योगेश को मिली नई जिंदगी

Sat, 27 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Yogesh got a new life due to Sushma's encouragement
सुषमा के हौसले से योगेश को मिली नई जिंदगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अपनों के साथ हो तो मुश्किल से मुश्किल वक्त भी कट जाता है। हौसले, सूझबूझ और कुछ कर गुजरने की चाह से अपनों की जिंदगी बच जाती है। अंगदान भी इसी कड़ी का हिस्सा है। खतौली की सुषमा ने किडनी देकर अपने छोटे भाई योगेश को नई जिंदगी देने का काम किया था।
आवास विकास खतौली निवासी स्वर्गीय यशवीर सिंह राणा के परिवार में बड़ी बेटी सुषमा राणा, बेटे योगेश राणा और अश्वनी राणा है। 2014 में अचालक योगेश को किडनी की समस्या हुई। परिवार बेहद मुश्किल स्थिति में था। ऐसे में घर की बड़ी बेटी सुषमा ने आगे आकर हौसला दिखाया और भाई को किडनी देकर समाज के लिए नई मिसाल पेश की। योगेश का कहना है कि बहन दिल्ली में रहती है। उसके लिए बहन ने जो किया, उसकी व्याख्या शब्दों से नहीं हो सकती। बहन बड़ी थी तो पूरे परिवार को संभालकर हौसला दिया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अध्यापक ने दान की थी आंखें
खतौली कसबे में एक सेवानिवृत अध्यापक की मृत्यु हो गई थी। उनके मरने के बाद उनकी आंखे ऋषिकेश में स्थित हॉस्पिटल में दान दी थी।
अचपल ने दान कर दिया था शरीर
शाहपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी बहादुरपुर में डेरा सच्चा सौदा के 85 वर्षीय अनुयायी अचपल ने मरणोपरांत अपना शरीर दान करने का प्रण लिया था। उनकी मौत के बाद परिवार ने मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में मेडिकल शोध के लिए दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के लिए दान किया था गुर्दा
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि मार्च महीने में गांधी कॉलोनी निवासी विमल कुमार ने अपने बेटे के लिए गुर्दा दान करने की अनुमति ली थी। टीम ने मेडिकल जांच के लिए यह अनुमति दे दी थी।

मृत्यु के बाद दान कर दी जाए हमारी देह
आदर्श कॉलोनी निवासी बैंककर्मी केएल अग्रवाल (80) और उनकी पत्नी कमलेश अग्रवाल (77) ने मृत्यु के बाद देह दान का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर रखी है। दंपती के बेटे सुनील अग्रवाल ने बताया कि माता-पिता ने स्वेच्छा से यह कदम उठाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed