{"_id":"6274143969ed675389725628","slug":"yoga-is-the-solution-to-all-the-problems-of-the-world-muzaffarnagar-news-mrt5873726181","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग में है संसार की सभी समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग में है संसार की सभी समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। प्रोफेसर डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने कहा कि योग में संसार की सभी समस्याओं का समाधान है।
मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में आयोजित योग एवं मानव चिकित्सा में योग का महत्व विषय पर उन्होंने विचार रखे। आर्य ने कहा कि यदि विश्व के सभी मनुष्य इन सार्वभौमिक सिद्धांतों पर चलना प्रारंभ कर दें तो पृथ्वी से लड़ाई झगड़े और व्याधियों का अंत हो जाएगा। तब यहां सुख, शांति, समृद्धि, भाईचारा, समता और न्याय का राज्य होगा। सच्चे अर्थों में तब पृथ्वी पर स्वर्ग उतर आएगा। विश्व भर में अनेक केंद्रों में योग चिकित्सा पर गहन अनुसंधान किए जा रहे हैं। इनमें यह बात निर्विवाद रूप से सिद्ध हो चुकी है कि दूषित जीवन शैली से होने वाले अधिकांश रोग, जिन्हें डॉक्टर की भाषा में लाइफस्टाइल डिसआर्डर कहा जाता है, योग द्वारा जड़ से खत्म किए जा सकते हैं।
मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र कुमार बख्शी ने बताया कि योग के महत्व को ध्यान में रखते हुए नेशनल मेडिकल कमीशन ने 10 दिन का योगाभ्यास का प्रैक्टिकल सत्र प्रारंभ किया है।
डीन प्रोफेसर मनीष अग्रवाल, मेडिसिन की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर इला पाहवा, प्रोफेसर डॉक्टर सुरेंद्र कुमार बख्शी, रेडियोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ बिंदु अग्रवाल एवं सर्जरी प्रोफेसर डॉ. अमिताभ सिंघल, डॉ अखिल गुप्ता मौजूद रहे।