फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yoga inspires for Dharma Marg: Jain monks

धर्म मार्ग के लिए प्रेरित करता है योग: प्रणक्य सागर महाराज

Thu, 11 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Yoga inspires for Dharma Marg: Jain monks
धर्म मार्ग के लिए प्रेरित करता है योग: जैन मुनि
विज्ञापन

खतौली। गंगनहर के निकट स्थित नसियाजी मंदिर पर बृहस्पतिवार को बेगराजपुर से पदविहार करते हुए पहुंचे जैन मुनि प्रणक्य सागर महाराज का स्वागत किया गया। जैन मुनि ने कहा कि योग स्वस्थ रखने के साथ ही हमें धर्म मार्ग के लिए भी प्रेरित करता है।

जैन समाज से मुनि प्रणक्य सागर महाराज और चंद्रसागर महाराज बृहस्पतिवार को बेगराजपुर से हाईवे होते हुए खतौली में गंगनहर स्थित नसियाजी मंदिर में पहुंचे। नगर से बड़ी संख्या में उनके स्वागत के लिए श्रद्धालु बेगराजपुर पहुंचे और वहां से उनके साथ ही पदविहार करते हुए खतौली पहुंचे। पदविहार से आगे जैन धर्म की ध्वज पताका ली हुई थी। नसियाजी मंदिर के बाद मुनियों को बड़ा बाजार स्थित पीसनोपाड़ा मंदिर ले जाया गया, जहां मुनि प्रणक्य सागर महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि सभी लोग जीवन में सदाचार को सर्वोपरि स्थान दें। योग अवश्य करें, क्योंकि योग स्वस्थ रखने के साथ ही एकाग्रता को बढ़ाकर हमें धर्म मार्ग के लिए प्रेरित करता है। प्रतिदिन जिनेंद्र भगवान के दर्शन, उनके अभिषेक व पूजन को जीवनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं। बच्चों में नम्रता, सरलता, सहजता व सहिष्णुता के संस्कार डालें और उन्हें फास्ट फूड से दूर रखते हुए घर की रसोई में खानपान की शुद्धि पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर अरुण जैन, रामकुमार, जयभगवान, प्रमोद, मुकेश, पुनित, मनोज, शशांक, अरुण, सुशील, विनोद और डॉक्टर ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed