फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   yoga day today nodal officer mukesh meshram

योग दिवस आज, नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम रहेंगे मौजूद

Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
yoga day today nodal officer mukesh meshram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्व योग दिवस पर जिले में दो स्थानों शुकतीर्थ एवं जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में मुख्य कार्यक्रम होंगे। ग्रामीण अंचल के सभी परिषदीय स्कूलों, ब्लाकों, तहसील मुख्यालयों पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शासन से नामित जिले के नोडल अधिकारी पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम जनपद में पहुंच गए हैं।
योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार को देर रात तक अफसरों की बैठक चलती रही और योग दिवस के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। शासन से नामित जिले के नोडल अधिकारी पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने देर रात अफसरों के साथ बैठक की और योग के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गय। जिले में शुकतीर्थ और लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में मुख्य कार्यक्रम रहेंगे। दोनो स्थानों पर एक साथ हजारों लोगों के योग करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल और विधायक विक्रम सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। बीएसए मायाराम ने बताया कि लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में परिषदीय विद्यालयों के प्रत्येक ब्लाक से 50 शिक्षक मौजूद रहेंगे। शहर के स्कूलों के लगभग 100 विद्यार्थी भी बुलाए गए हैं। सुबह पांच बजे से शुरू होने वाले योग में माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों की संख्या अधिक रहेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक और तहसील मुख्यालय पर योग के भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि जगदीश प्रसाद में माध्यमिक विद्यालयों के 1500 छात्र-छात्रा शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कुलपति एचएस सिंह ने किया। कुलपति ने योग में भाग भी लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थी मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ सुधीर पुंडीर, डॉ एसएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed