फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yagyopaveet is the best rite of life: Swami Omanand

यज्ञोपवीत जीवन का सबसे श्रेष्ठ संस्कार: स्वामी ओमानंद

Sun, 10 Aug 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Yagyopaveet is the best rite of life: Swami Omanand
मोरना। श्रावणी पर्व पर श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के 54 विद्यार्थियों ने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से उपनयन वेदारंभ संस्कार की दीक्षा ली। उन्होंने कहा कि वैदिक सनातन संस्कृति के अंतर्गत सोलह संस्कारों में यज्ञोपवीत संस्कार मानव जीवन का सबसे श्रेष्ठ, आवश्यक एवं महत्वपूर्ण संस्कार है।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर ने कहा कि परमात्मा से प्रदत्त वैदिक ज्ञान को संसार में सर्वत्र फैलाने के लिए मंत्र द्रष्टा ऋषियों की परंपराओं को निर्वहन करने के लिए यज्ञोपवीत धारण किया जाता है। यज्ञोपवीत वेद पठन पाठन के अधिकार का प्रतीक है, जो सत्यनिष्ठ जीवन जीने, सन्मार्ग पर चलने तथा सत्कर्म की प्रेरणा देकर जीवन के लक्ष्य का बोध कराता है। आचार्य जीसी उप्रेती, आचार्य विकास, आचार्य सुमन कृष्ण, आचार्य अरुण, ठाकुर प्रसाद, आचार्य युवराज, आचार्य अतुल, राजेंद्र, मनोज मौजूद रहे। उधर, श्री शुकदेव आश्रम यज्ञशाला में श्रावणी उपाक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्य गिरीश चन्द के साथ विद्यार्थियों ने यज्ञ में वेद मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी। सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed