{"_id":"58ebcded4f1c1b9c36cf5af3","slug":"wrestling-at-ratanpur-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनपुर मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनपुर मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
दंगल में दांव लगाते पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
रतनपुरी में स्थित माता मनसा देवी मंदिर पर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ रविवार को हो गया। मेले में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। मेले में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
माता मनसा देवी पर लगने वाले मेले का शुभारंभ होने से कई दिन पूर्व दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी थी। सोमवार को बच्चे अपने माता व पिता के साथ मेला देखने पहुंचे और खिलौनों की खूब खरीदारी की। मेले में मंदिर समिति अध्यक्ष तरसपाल, सचिव बिजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष, कलवा भगत जी, ओमपाल सिंह, अजय, पिंकू, कालू, नरेंद्र सिंह, रिछपाल, कप्तान मास्टर, पवन सिंह, कुंवरपाल, रामकिशन आदि का सहयोग रहा। मेले में इनामी दंगल का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटन भाजपा के जिला महामंत्री हरीश अहलावत ने किया। जिला पंचायत सदस्य मनोज लोहड्डा ने संयुक्त रूप से फीता काटा। कुश्ती में बिट्टू पहलवान सलावा, निशांत रतनपुरी, सन्नी, राजू, अनुज, सतेंद्र गोयला, अरुण, लाल्ला आदि पहलवानों ने इनामी कुश्ती जीती।