फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wrestlers showed power in riot

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed power in riot
भोपा के गादला गांव में दंगल के दौरान पहलवानों के हाथ मिलवाते सीओ राममोहन शर्मा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

भोपा। क्षेत्र के गांव गादला में चार दिनों से चल रहे घाट मेले का शनिवार को समापन हो गया। मेले में चल रहे दंगल में पहलवानों ने अपने दमखम का परिचय दिया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 500 वर्षों से गांव में इस मेले का आयोजन होता है।

गांव के ग्राम प्रधान अशोक कुमार, आनंद कुमार, ऋषिपाल त्यागी, शकील अहमद, घनश्याम, अब्दुल रहमान, राधेश्याम आदि ग्रामीणों ने बताया कि होलिका दहल स्थल पर दुल्हैंडी से अगले दिन मेले का आयोजन होता है। यह मेला पहले एक सप्ताह चलता था, लेकिन अब चार दिन लगता है। मेला में नन्हेड़ा, नन्हेड़ी, रसूलपुर, बरूकी, तिगरी, कसौली, धीराहेड़ी, शादरा सहित थाना छपार के गांव खिंदडियां, कासोपुर के लोग भी आते हैं। शनिवार को मेला संपन्न हो गया है। मेले के दौरान आयोजित होने वाले दंगल में नामचीन पहलवान शामिल हुए। मेले के समापन पर सीओ भोपा राम मोहन शर्मा ने कहा कि गांव में खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए, ताकि गांव में छुपी प्रतिभाओं की पहचान हो सके। सीओ भोपा ने दंगल में आए मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली के पहलवानों से परिचय प्राप्त किया। मेले के दौरान कई कुश्तियों का आयोजन हुआ।

भोपा के गादला गांव में कुश्ती लड़ते पहलवान।

भोपा के गादला गांव में कुश्ती लड़ते पहलवान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा के गादला गांव में कुश्ती लड़ते पहलवान।

भोपा के गादला गांव में कुश्ती लड़ते पहलवान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed