{"_id":"62069795350559597a263510","slug":"wrestler-gaurav-will-train-in-bulgaria-muzaffarnagar-news-mrt576647470","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुल्गारिया में प्रशिक्षण लेगा पहलवान गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुल्गारिया में प्रशिक्षण लेगा पहलवान गौरव
विज्ञापन
पहलवान गौरव बालियान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान गौरव बालियान इसी वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाड खेलों में की तैयारी के लिए यूरोप के देश बुल्गारिया में प्रशिक्षण लेने रवाना हो गया है। गौरव ने कहा कि बेहतर तैयारियों के लिए वह विदेश जा रहा है।
टारगेट ओलंपिक कुश्ती एकेडमी के कोच निर्दोष बालियान ने बताया कि गांव सोरम निवासी एकेडमी के होनहार अंतरराष्ट्रीय पहलवान गौरव बालियान अपने अन्य साथी अंतरराष्ट्रीय पहलवान ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट रवि दहिया , ओलंपिक क्वालीफाई करने वाले पहलवान दीपक पूनिया व अंतरराष्ट्रीय पहलवान संदीप पंजाबी के साथ 2022 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल व एशियाड खेलों में भाग लेने के लिए तैयारी करने हेतु यूरोप के देश बुल्गारिया में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगा ।
उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर डेढ़ माह चलेगा । उन्होंने बताया कि होनहार अंतरराष्ट्रीय पहलवान गौरव बालियान को 2020 में प्रदेश सरकार द्वारा लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वह 2021 में रूस में आयोजित जूनियर वल्र्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक , नई दिल्ली में आयोजित सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक , नेपाल में आयोजित साउथ एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक , क्रोशिया देश में आयोजित सब जूनियर वल्र्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुका है । इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है । उन्होंने बताया कि होनहार पहलवान बुल्गारिया में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भी भाग लेने के साथ ही तुर्किस्तान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेगा ।