{"_id":"605a36248ebc3ef10a33280c","slug":"worshiped-immortal-martyrs-at-kisan-inter-college-muzaffarnagar-news-mrt531391512","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर शहीदों को यज्ञ कर दी पुष्पांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर शहीदों को यज्ञ कर दी पुष्पांजलि
विज्ञापन
शाहपुर के गांव उमरपुर में आयोजित बलिदान दिवस पर यज्ञ करते वैदिक चेतना के कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अमर शहीदों को यज्ञ कर दी पुष्पांजलि
तितावी/शाहपुर। शहीद भगत सिंह युवा संगठन द्वारा किसान इंटर कॉलेज में मंगलवार को आजादी के दीवानों के बलिदान दिवस पर यज्ञ-हवन किया गया। उधर, शाहपुर के गांव उमरपुर में भी यज्ञ कर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शाहपुर के गांव उमरपुर में वैदिक चेतना के तत्वावधान में बलिदान दिवस पर यज्ञ कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मचारी स्वामी यशवीर महाराज ने कहा देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू ने अपने जीवन का बलिदान दिया था। इसके बावजूद उन्हें आज तक सरकार द्वारा कोई सम्मान नहीं दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक उमेश मलिक ने कहा कि हमें अपने अमर शहीदों से प्रेरणा लेकर अपने देश के विकास और राष्ट्र की अखंडता के लिए समर्पित होना होगा। कार्यक्रम में तीनों शहीदों को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई। नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी, आचार्य मृगेंद्र, बिजेंद्र कश्यप, शोभाराम कश्यप, मोहित गोयल, विजय चौधरी, रविंद्र पाल, देवेंद्र पाल, सहेंद्र, हरेंद्र, संजय और सतीश सैनी आदि मौजूद रहे।
उधर, तितावी के गांव अलीपुर खेड़ी स्थित किसान इंटर कॉलेज में बलिदान दिवस पर यज्ञ किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से दीक्षा प्राप्त धनंजय शास्त्री ने यज्ञ कराया। इसके पश्चात कॉलेज प्रांगण में स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद भगत सिंह युवा संगठन के अध्यक्ष सुमित कुमार उर्फ पलटू, ठाकुर राहुल सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, डॉ सोमपाल, नरेश वर्मा, अभिषेक लाटियान, नौशाद अली, धनंजय शास्त्री, अनुज विश्वकर्मा, श्रवण शर्मा, हनी चौधरी, अभिमन्यु मलिक और अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
भगत सिंह के जीवन से युवा लें प्रेरणा: गुरुदत्त
मुजफ्फरनगर। वैदिक संस्कार चेतना केंद्र संतोष विहार में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर वेद मंत्रों से यज्ञ किया गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि युवा देशभक्त भगत सिंह के जीवन आचरण को अपनाए। आनंदपाल सिंह आर्य ने कहा कि भगत सिंह राष्ट्र के सच्चे सपूत थे। मास्टर राजेंद्र सिंह, देवांश आर्य, अथर्व, लक्ष्य देव आदि मौजूद रहे।