फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worship of Lord Jinendra

शांतिनाथ विधान का भक्तिमयी आयोजन किया

Fri, 08 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Worship of Lord Jinendra
भगवान जिनेंद्र की धर्म आराधना की
विज्ञापन

खतौली। बड़ा बाजार स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत विज्ञानमति माता जी ससंघ के पावन सानिध्य में मांगलिक मंत्रोच्चार के साथ शांतिनाथ विधान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन बल्लू जैन ऋषभ जैन सराफ ने किया। भगवान जिनेंद्र की धर्म आराधना करते हुए अभिषेक व पूजन किया गया।

धर्मसभा में विज्ञानमति माता जी ससंघ ने बताया कि आत्मा अजर, अमर और शाश्वत है, जिन्होंने आत्म गुण को नहीं समझा, वे आत्मोत्थान नहीं कर सकते। धर्म निष्ठा बालक ही देश, धर्म और समाज की रक्षा तथा उत्थान में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। बच्चों को घरों में भी धार्मिक संस्कार मिले, इसके लिए जरूरी है कि उनके माता पिता धर्मांचरण वाले हों। पुरुषार्थ जीवन को महान बनाता है। कोई किसी के सुख दुख का दाता नहीं, मनुष्य स्वयं इनका निर्माता है। परमात्मा के आदर्शों को अपनाओ। सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि रविवार को एक बजे जक्की वाला मंदिर में शिवभूषण महाराज का चातुर्मास समारोह आयोजित किया जाएगा। पप्पन, पोथी, शीलचंद, श्रीपाल, गजेंद्र, पवन, उपेंद्र, संजय, मनीष, राजीव मुखिया, मुकेश, राकेश, विभा, ममता पिंकी, रजनी, सुधा, महेंद्री, उमा, शशी, ममता, मीनू, मुस्कान, मनीषा, सर्वेश, दीपाली, उर्वशी, सोनी, प्रज्ञा, उर्मिला, रेखा, स्नेहलता, अंजली, मुकेश एडवोकेट, मनोज, अनुपम, नीरज जैन प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed