फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worship of Guru in Samandas Ashram, Chandrashekhar also participated

Muzaffarnagar News: समनदास आश्रम में गुरु की बंदगी, चंद्रशेखर भी हुए शामिल

Mon, 11 Aug 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Worship of Guru in Samandas Ashram, Chandrashekhar also participated
शुकतीर्थ ​स्थित आश्रम में पहुंचे सांसद चंद्रशेखर - फोटो : संवाद
भोपा। सतगुरु समनदास महाराज की छठी पुण्यतिथि पर रविवार रात शुकतीर्थ स्थित आश्रम में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सतगुरु को नमन किया। आसपा अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर ने भी बंदगी की।
विज्ञापन

शुकतीर्थ स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास एवं सतगुरु समनदास आश्रम में आसपास के क्षेत्र के अलावा दूरदराज से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु को नमन किया। आश्रम के प्रबंधक संत गोरधनदास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

गुरु आरती की गई और रात में सत्संग का आयोजन किया जाएगा। आश्रम के सेवक संदीप दास ने बताया कि सत्संग, शब्द,वाणी, गुरु कीर्तन कार्यक्रम देर रात तक चलेंगे। सोमवार सुबह गुरु आरती की जाएगी और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम और आसपास के क्षेत्र में पुलिस तैनात
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है। आश्रम के बाहर व गंगा घाट आदि पर निगरानी की गई। श्रद्धालु गहरे पानी में स्नान के लिए न जाएं, इसके लिए गंगा घाट पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। क्षेत्राधिकारी डॉ. रविशंकर मिश्रा सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।

सांसद पहुंचे, बंदगी की और चले गए
आसपा अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर बंदगी के लिए रविवार रात आश्रम पहुंचे। कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ आए। गुरु की बंदगी की और लौट गए।
अनुयायियों में दिखी थी नाराजगी
भोपा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों आश्रम में सभा की। इसके कुछ दिन बाद अनुयायियों ने एकत्र होकर कहा था कि वीआईपी व्यवस्थाओं के बीच वह बंदगी नहीं कर पाए हैं। सांसद चंद्रशेखर भी लोगों के बीच पहुंच गए थे। तय किया गया था कि 10 और 11 अगस्त को बंदगी होगी और आश्रम की व्यवस्थाओं पर भी मंथन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed