फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worship Maa Bhagwati while staying at home: Satendra

घरों में ही रहकर करें मां भगवती की आराधना : सतेंद्र

Sat, 24 Apr 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Worship Maa Bhagwati while staying at home: Satendra
- चतुर्दशी पर लगने वाला मेला निरस्त, दूर से मां भगवती के दर्शन कर सकेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। सोमवार को चतुर्दशी तिथि पर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर लगने वाला मेला निरस्त कर दिया गया है। अब केवल दूर से मां के दर्शन किए जा सकेंगे। हालांकि मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से घर बैठकर ही मां की आराधना की अपील की है।

कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। नगर में भी रोजाना 30 से अधिक नये संक्रमित सामने आ रहे हैं। जिसकों देखते हुए प्रशासन ने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर चतुर्दशी से आयोजित होने वाला मेला निरस्त कर दिया है। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने व मूर्तियों को छूने की भी मनाही है। श्रद्धालु सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही दूर से ही मां भगवती के दर्शन कर सकते हैं। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेला निरस्त कर दिया गया। वहीं, मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वह मंदिर आने की बजाए घरों में रहकर ही मां भगवती की आराधना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed