मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज में शिक्षकों के शिक्षण कौशल को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष पवन गोयल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष रोहिताश सिंह ने संयुक्त रुप से पावर पवाइंट प्रजेंटेशन प्रस्तुत की। बताया कि नैक का उद्देश्य जहां एक ओर शिक्षा के स्तर को उच्च बनाना है। संस्था चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि देश के पास विश्व की सबसे विस्तृत और विविधतापूर्ण शिक्षण व्यवस्था है। इस दौरान दित्य गौतम, प्राचार्य डॉ. प्रेरणा मित्तल, डा. आलोक गुप्ता, प्राचार्य डा. आरपी सिंह, डा. अश्वनी कुमार, पंकज कुमार, डा. मनोज धीमान, निशान्त राठी आदि उपस्थित रहे।