फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workers should step up responsibility for vaccination campaign: Saini

वैक्सीनेशन अभियान में बढ़ चढ़कर जिम्मेदारी निभाएं कार्यकर्ता : सैनी

Sun, 23 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Workers should step up responsibility for vaccination campaign: Saini
देवबंद। भाजपा नगर मंडल की वर्चुअल बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कोरोना टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देशों की जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. पवन संवई और चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सुखपाल सिंह ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के टीकाकरण अभियान का जो लक्ष्य सरकार ने दिया है, उसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपना पूर्ण सहयोग करेगा। जिला मंत्री विपिन भारतीय और युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी ने कहा कि इस अभियान में संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। नगराध्यक्ष विपिन गर्ग और महामंत्री अरुण गुप्ता ने कहा कि नगर के संगठन की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेगी। हेल्प डेस्क लगाकर टीकाकरण रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। वर्चुअल बैठक में विकास त्यागी, राजेश अनेजा, रविंद्र चौधरी, राममोहन सैनी, श्याम चौहान, राकेश मित्तल, शुभम त्यागी, अभिषेक मित्तल अर्जुन सिंघल, पवन धीमान विवेक तायल, प्रमोद शाही, उमेश सैनी, अजय गर्ग व मंजू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed