फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workers should not participate in the campaign of any political party: Tikait

Elections 2024: BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत की दो टूक- किसी भी पार्टी के चुनाव प्रचार में शामिल न हों कार्यकर्ता

Sat, 23 Mar 2024 12:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Mar 2024 12:18 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन इस बार चुनाव प्रचार से दूर रहेगी। प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं को साफ कह दिया है कि वे किसी भी राजनीतिक दल के चुनाव प्रचार में शामिल न हों।

विज्ञापन
Workers should not participate in the campaign of any political party: Tikait
भाकियू कार्यालय पर बैठक में कार्यकर्ता को संबोधित करते जिलाघ्यक्ष। संवाद

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सभी भाकियू कार्यकर्ता चुनाव से दूरी बनाकर रखें। कोई भी कार्यकर्ता किसी भी दल के नेता का प्रचार प्रसार न करे। अपने संगठन के विस्तार के लिए कार्य करें।

विज्ञापन


महावीर चौक स्थित भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए गांव-गांव में इकाई का गठन किया जाए। सदस्यता अभियान चलाकर करीब 50 हजार किसानों को संगठन में जोड़ने का काम करें। सभी लोग आंदोलन के लिए हमेशा तैयार रहें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनाव पर किसानों की चुप्पी: प्रत्याशियों को लेकर पत्ते नहीं खोल रहा धरतीपुत्र, सिसौली में जमे दिग्गज
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन जिला महासचिव सुमित पचेंडा ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी, धीरज लाटियान, महासचिव ओमपाल मलिक, रणधोल राठी, भरतवीर आर्य, सतेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed