{"_id":"61b0fb1f63e6c808381cc3ed","slug":"workers-should-gear-up-for-kairana-mahapanchayat-muzaffarnagar-news-mrt568208257","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना महापंचायत के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना महापंचायत के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। भाकियू की 12 दिसंबर में कैराना में होने वाली पंचायत को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता कमर कस लें।
गांव भूराहेड़ी में मंडल अध्यक्ष नवीन राठी के आवास पर हुई बैठक में सभी लोगों से पंचायत में पहुंचने की अपील की गई। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नवीन राठी का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। उन्होंने गाजीपुर बार्डर पर चल रहे धरने को लेकर कहा कि सरकार ने तीन कृषि कानून वापस ले लिए हैं। किसानों पर दर्ज मुकदमे व किसानों के परिवारों को मुआवजा देने पर भी हरियाणा व पंजाब सरकार ने सहमति दे दी है। एमएसपी को लेकर पांच सदस्यीय टीम बना दी गई है। जो सरकार से वार्ता करेगी। अगर सभी मांगे सरकार ने मान ली, तो आंदोलन समाप्त हो जाएगा। अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।
बाकी अंतिम निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा ही लेगा। उन्होंने बताया कि पंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर राकेश टिकैत शामिल होंगे। जिनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में रविंद्र राणा, अब्बास प्रमुख, अजय खटियान, ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी, बिरम सिंह राठी, हरिओम त्यागी, मंगता हसन, मनीष प्रधान, सोनू राठी आदि मौजूद रहे।