फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workers giggle at the victory of BJP candidate Mamta Tyagi

भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी की जीत पर कार्यकर्ता गदगद

Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Workers giggle at the victory of BJP candidate Mamta Tyagi
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी के शनिवार को ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। वहीं, क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह राणा के जड़ोदा जट स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने ममता त्यागी की जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में ममता त्यागी पत्नी विजय कुमार त्यागी 54 मत पाकर ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुईं । उन्होंने सपा नेता कार्तिकेय राणा की पत्नी नितिशा राणा को 10 वोटों के अंतर से हराया। उनकी जीत पर विधायक बृजेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, भाजपा नेता शिवराज सिंह रोड, दीपक राज सिंघल, जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, डॉ. सुखपाल सिंह, अरुण गुप्ता, नितिन गुप्ता, पवन धीमान के अलावा किसान सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी सेठ पाल सिंह तथा किसान एवं व्यापारी नेता मनोज सिंघल ने खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भी भाजपा ने भगवा का परचम लहराया है। क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed