फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workers from Chhattisgarh did quarantine

छत्तीसगढ़ से आए मजदूर किए क्वारंटीन

Sat, 16 May 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Workers from Chhattisgarh did quarantine
छत्तीसगढ़ से आए मजदूर किए क्वारंटीन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। छत्तीसगढ़ से कस्बे में आए नौ मजदूरों को सुमित्रा देवी महिला इंटर कॉलेज में बनाए गए नए क्वारंटीन केंद्र में 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात रोडवेज बस से उक्त नौ स्थानीय मजदूर छत्तीसगढ़ प्रांत से कस्बे में पहुंचे थे। पुलिस ने उक्त सभी मजदूरों को कस्बे में ही रोक लिया, जिसके बाद उनकी स्वास्थ्य जांच कराकर उन्हें नए क्वारंटीन केंद्र में दाखिल कर दिया गया। कस्बे में जय भारत इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में काफी भीड़ होने से सुमित्रा देवी महिला इंटर कॉलेज को नया क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है।
साइकिल-मोबाइल बेच रहे प्रवासी मजदूर
लॉकडाउन के चलते पैदल अपने गंतव्य को बढ़ रहे प्रवासी मजदूर बेबसी में अपनी कीमती साइकिल व मोबाइल औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर, पैदल सफर और भूख-प्यास से जूझते हुए सूरज की चिलचिलाती धूप प्रवासी मजदूरों का इम्तिहान ले रही है। ऐसे में मजबूरी के चलते ये मजदूर आगे बढ़ने के लिए अपनी साइकिल, घड़ियां व मोबाइल तक बेचने को मजबूर हो गए हैं। शनिवार को कुछ मजदूरों द्वारा हजारों कीमत की साइकिलें महज डेढ़-डेढ़ हजार में बेचने की सूचना पर कई लोग पहुंच गए, जिसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हड़काकर भगाया। बाद में प्रवासी मजदूरों को भी बस के माध्यम से भेजने का आश्वासन देकर उन्हें क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को बेहड़ा क्वारंटीन केंद्र भेजा
लॉकडाउन में पैदल आगे बढ़ते प्रवासी मजदूरों का कस्बे में पहुंचना शनिवार को भी जारी रहा। करीब 30 मजदूर शुक्रवार रात कस्बे में पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने रोककर उन्हें खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराई। इन प्रवासी मजदूरों में शामिल सूरज, उपदेश कुमार, सुनील, संदीप, बाबूराम व सागर आदि ने बताया कि वे पंजाब से लौट रहे हैं। उक्त सभी को गांव बेहड़ा सादात स्थित क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed