{"_id":"5ec1713a8ebc3e90525e1028","slug":"workers-are-getting-quality-of-food-tested-muzaffarnagar-news-mrt4821973156","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता जांची
विज्ञापन
खतौली के स्कूल में रसोई का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिकों को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता जांची
खतौली। क्वारंटीन सेंटरों पर श्रमिकों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता खतौली विधायक विक्रम सैनी ने खाकर चेक की। उन्होंने 22 श्रमिकों का क्वारंटीन समय पूरा होने के बाद उन्हें खाद्य किट देकर रवाना किया। सभी श्रमिक मुजफ्फरनगर जनपद के नरा, भोपा, बुढ़ीना खुर्द, दभेड़ी, जौला बुढ़ाना आदि के रहने वाले हैं।
भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतनी होगी। मास्क का प्रयोग करना होगा। विधायक ने भोजन की गुणवत्ता चेक की और खाकर देखा। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय के द्वारा बताए गए काढ़े को बनाकर पीना चाहिए। आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल किया जाए। सभी को सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के लोग जागरूक हैं, वे आयुर्वेद से जुड़ी चीजों का सेवन करते हैं। श्रमिकों को खाद्य सामग्री किट देने वालों में विधायक विक्रम सैनी, एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी, तहसीलदार भगत सिंह, कानूनगो बब्लू, लेखपाल, विधायक प्रतिनिधि पंकज भटनागर आदि शामिल थे।