फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worker dies after falling into 15 feet borewell

Muzaffarnagar News: 15 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से श्रमिक की मौत

Tue, 25 Jul 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling into 15 feet borewell
जिला चिकित्सालय में विलाप करते ददहूडू में मृतक श्रामिक के परिजन।
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। मकान निर्माण के पिलर के लिए किए गए 15 फुट गहरे गड्ढे में एक श्रमिक गिर गया। दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दधेडू कलां निवासी तमरेज गांव में ही अपने मकान का निर्माण करा रहा था। उसके यहां ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा के मजदूर काम कर रहे थे। वहां पर मकान निर्माण के लिए पिलरों के लिए गड्ढे बनाए जा रहे थे। मौके पर तेवड़ा निवासी मजदूर आदेश (22) का अचानक काम करते हुए पैर फिसल गया। 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से उसका दम घुटने लगा। उसने शोर मचाया। वहां काम करने वाले साथी उसे बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए। 45 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। नाजुक हालत में घायल को जिला चिकित्सालय लेकर गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी अभिजीत कुमार आईपीएस ने मौके का मुआयना किया। मृतक के परिजन खबर लगने पर जिला चिकित्सालय पहुंच गए। काफी लोग दधेडू चौकी पर इकट्ठा हो गए। चौकी पर घंटों मकान मालिक और मजदूर पक्ष के लोगों में सुलहनामे को लेकर बातचीत हुई। पुलिस का कहना है घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस ने फैसले के बारे में अनभिज्ञता जताई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर नहीं मिलने के कारण पुलिस द्वारा शव का पंचनामा नहीं भरा गया है।

जिला चिकित्सालय में विलाप करते ददहूडू में मृतक श्रामिक के परिजन।

जिला चिकित्सालय में विलाप करते ददहूडू में मृतक श्रामिक के परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed