फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worker attacked with sharp-edged weapon in Khatauli

श्रमिक पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 01 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Worker attacked with sharp-edged weapon in Khatauli
श्रमिक पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

ककरौली। मंगलवार को गांव टंढेड़ा निवासी मजदूर सुभाष ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने गांव जड़वड़ निवासी किसान पिंकू का गन्ने के खेत छीलने का ठेका ले रखा है। सोमवार की सुबह वह जड़वड़ के जंगल में किसान पिंकू के खेत पर भैंसा-बुग्गी में गन्ने भर रहा था। इस दौरान मनवीर उसे वहां दिखाई दिया। सुभाष ने कुछ समय पहले मनवीर के खेत में गन्ने की फसल बांधी थी, जिसके पैसे उसे नहीं मिले थे। मनवीर पर उसके 3700 रुपये मजदूरी के व 15 हजार रुपये नकद दिए हुए हैं। पीड़ित मजदूर सुभाष ने जब उससे अपने पैसे मांगे. तो मनवीर ने उसके साथ डंडों से मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल सुभाष बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। आरोप है आरोपी मनवीर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। आरोपी पहले भी कई बार तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे चुका है, जिससे जानमाल का खतरा बताते हुए पीड़ित सुभाष ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी विजय बहादुर यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed