फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Work with social distance and wearing a mask'

‘सोशल डिस्टेंस और मास्क पहनकर करें कार्य’

Thu, 04 Jun 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
'Work with social distance and wearing a mask'
जानसठ के गांव भलेड़ी में मनरेगा के कार्यो का निरीक्षण करतीं डीएम। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। गांव भलेड़ी में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने गांव में चल रहे मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण कर मौके पर काम कर रही महिलाओं को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनकर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दूसरे प्रदेशों में काम करके आए गांव में प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव भलेड़ी में डीएम द्वारा मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव के बाहर रास्ते पर चल रहे कार्य का निरीक्षण के दौरान वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के दिशा निर्देश दिए। गांव में राशन की दुकान का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूरी मात्रा में राशन मिलने तथा राशन डीलर से सैनिटाइजर कराने के बाद ही मास्क पहनने वाले ग्रामीणों को ही राशन देने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे मास्क व पौधरोपण करने के लिए बनाए जा रहे गोबर के उपलों व गमलों का निरीक्षण किया। उन्होंने दूसरे प्रदेशों से आए प्रवासी व्यक्तियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने के लिए कहा गया। जिससे ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाया जा सकें। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन, जिला विपणन अधिकारी कमलेश कुमार, एसडीएम कुलदीप मीना, तहसीलदार अमित कुमार, बीडीओ संत प्रकाश, पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, एडीओ मुकुट राज शर्मा, ग्राम प्रधान अनुज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed