फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Work will not be allowed on Panipat-Khatima Highway: Tikait

पानीपत-खटीमा हाईवे पर नहीं होने देंगे काम : टिकैत

Fri, 28 Jul 2023 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Work will not be allowed on Panipat-Khatima Highway: Tikait
पीनना बाई पास को लेकर पंचायत करते राकेश टिकैत व रालोद पदा​​धिकारी।
- पीनना गांव के पास अंडरपास को लेकर क्षेत्र के लोगों की पंचायत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे पर पीनना में बाईपास पर अंडरपास नहीं बनाए जाने से नाराज क्षेत्र के दस से अधिक गांव के लोगों ने पंचायत की। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक हाईवे पर काम नहीं होने देंगे। सर्विस रोड बनना चाहिए। बाईपास गलत तरीके से बनाया गया है, जिससे पीनना गांव के किसानों के साथ हादसे हो रहे हैं।

बृहस्पतिवार को बाईपास पर पीनना में समस्या को लेकर पंचायत बुलाई गई। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि बाईपास के गलत निर्माण के चलते अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। पानीपत-खटीमा हाईवे पर पीनना और बघरा बाईपास पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। एनएचएआई की लापरवाही से लोगों की जान जा रही है। किसानों के खेतों और गांवों में जाने के रास्ते नहीं है। फ्लाईओवर या अंडरपास किसानों की सुविधा के लिए बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। लोगों की जान की एनएचएआई को चिंता नहीं है।

पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही है। प्राथमिकता से समाधान होना चाहिए। आंदोलन की जरूरत पड़ी तो पीछे नहीं हटेंंगे। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हर हाल में ग्रामीणों की सुविधा के हिसाब से निर्माण कार्य कराया जाएगा। अध्यक्षता मास्टर वीर सिंह और संचालन राज किशोर शर्मा ने किया। नौशाद अली, शमी प्रधान, डॉ. भारत, नरेंद्र कुमार, पिंटू, कपिल मलिक, शिव ओम, जाकिर, सर्वेद्र चेयरमैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



34 साल पहले बनीं थी 18 किमी की सड़क

मुजफ्फरनगर। पीनना से खेड़ी, बुड़ीना खुर्द, अमीन नगर, लड़वा और चरथावल समेत क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों को जोडऩे वाला 18 किमी के मार्ग का निर्माण 1989 में हुआ था। पानीपत-खटीमा हाईवे पर पीनना बाईपास इस मार्ग को क्रॉस कर रहा है। यहां से रामपुर तिराहा जाने वाले वाहन गुजरेंगे।ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास पर वाहनों की संख्या बढ़ेगी, ऐसे में हाईवे क्रॉस करना मुसीबत हो जाएगी। अंडरपास या फ्लाईओवर बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed