फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Work did not start after tender was issued, notice issued to 40 contractors

Muzaffarnagar News: टेंडर छुड़ाकर नहीं शुरू किया काम, 40 ठेकेदारों को नोटिस

Sun, 10 Aug 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Work did not start after tender was issued, notice issued to 40 contractors
मुजफ्फरनगर। टेंडर लेने के बाद ठेकेदार कार्य शुरू कराना भूल गए। निर्माण और विकास कार्य में देरी सामने आई तो 40 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद कुछ ठेकेदारों के अनुबंध पूर्ण करने पर 15 को वर्क ऑर्डर जारी किया गया। अनुबंध पूर्ण नहीं कराने वाले ठेकेदारों को जुर्माना लगाने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता नेपाल सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन के निर्देश पर स्वीकृत करीब 40 कार्य समय से शुरू नहीं करने और समयावधि में विभाग से एग्रीमेंट प्राप्त नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। यदि नोटिस के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं होते हैं तो ठेकेदारों पर नियमानुसार देरी के लिए समयावधि के उपरांत 500 रुपये प्रतिदिन का आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा।चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने चेतावनी दी है कि जिन ठेकेदारों ने स्वीकृत निर्माण कार्य समय पर शुरू नहीं किए, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने किया सड़कों का लोकार्पण
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के छह वार्डों में राज्य वित्त आयोग की करीब 1.25 करोड़ की धनराशि से निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। वार्ड तीन में 28, वार्ड 18 और 35 में 13-13 लाख और वार्ड 29 में 18 लाख रुपये के बजट में निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया गया। सभासद शिवम मुन्ना के वार्ड में 36 लाख और शहजाद के वार्ड 54 में 17 लाख रुपये से निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed