फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women worship Holi in Khatauli

महिलाओं ने होली पूजन किया

Mon, 09 Mar 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Women worship Holi in Khatauli
खतौली में होलिका का पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : KHATAULI
महिलाओं ने होली पूजन किया
विज्ञापन

खतौली। नगर व देहात क्षेत्र में परंपरागत ढंग से होली पूजन किया गया। नगर में होली चौक तथा ग्रामों में महिलाओं ने होली स्थल पर जाकर रोली, हल्दी, गेहूं, आटा, गुड़, दीपक तथा पुष्पों से होलिका का पूजन किया। महिलाओं और बच्चों ने रंग बिरंगे परिधान पहन कर उत्सव की गरिमा बढ़ाई। होलिका पर बुरकल्लों की मालाएं भी चढ़ाई गई।

नगर में होली चौक पर सोमवार की सुबह से ही होलिका का पूजन करने के लिए महिलाओं व बच्चों की भीड़ लगनी प्रारंभ हो गई थी। नगर के कई मोहल्लों में बच्चे डीजे बजाकर नाचे। कई स्थानों पर लोगों ने मिलन कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने होलिका पूजन किया। नगर के अलावा गांवों में पुलिस की सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रहा। सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने पुलिस बल के साथ नगर में गश्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed