फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women will take electricity meter reading in homes

महिलाएं लेंगी घरों में बिजली मीटर की रीडिंग

Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Women will take electricity meter reading in homes
महिलाएं लेंगी घरों में बिजली मीटर की रीडिंग
विज्ञापन

चरथावल। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विकास खंड क्षेत्र से जुड़े 20 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिजली मीटर की रीडिंग लेने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही ये महिलाएं घर-घर जाकर मीटर रीडिंग लेकर बिल तैयार करेंगी।

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को शासन द्वारा विभिन्न रोजगारपरक कार्यों से जोड़ने की पहल के तहत चरथावल ब्लॉक के 20 समूहों को चिह्नित किया गया है। इन सभी महिलाओं को बिजली निगम द्वारा बिजली मीटर रीडिंग लेने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद घर-घर जाकर ये महिलाएं बिजली मीटर रीडिंग लेकर बिल तैयार करेंगी। ब्लॉक मिशन मैनेजर संदीप कुमार ने बताया दो हजार रुपये तक के बिल जमा करने पर 20 रुपये और इससे अधिक धनराशि पर बिल का एक प्रतिशत मानदेय महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। वहीं, रीडिंग निकालने के लिए प्रति उपभोक्ता के हिसाब से 5.50 रुपये का भुगतान किया जाएगा। गांव रोहाना के कांशीराम, गुनियाजुड्डी के गायत्री और चरथावल देहात के रानी समूह की महिलाओं ने मीटर रीडिंग का काम शुरू कर दिया है। इनके अलावा, रोनी हरजीपुर के वैष्णा देवी, शिव बलवाखेड़ी, राधा बाढ़, शिव शक्ति गणेश हरनाकी, कान्हा अलीपुरा, दुर्गा कान्हाहेड़ी और सरस्वती महाबलीपुर एवं वैष्णो समूह ज्ञाना माजरा को शामिल किया है। कार्यवाहक बीडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं में नए कार्य को लेकर उत्साह है। वहीं, बधाई कलां और खांजापुर में गठित समूहों की महिलाएं राशन वितरण की भी जिम्मेदारी निभा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed