फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women will get free bus service for 48 hours on Raksha Bandhan

Muzaffarnagar News: रक्षाबंधन पर 48 घंटे के लिए महिलाओं को मिलेगी फ्री बस सेवा

Thu, 24 Aug 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women will get free bus service for 48 hours on Raksha Bandhan
29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक निशुल्क सेवा रहेगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। महिलाएं रक्षाबंधन पर दो दिन तक रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी पूनम तोमर ने बताया कि रक्षाबंधन पर 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक सेवा रहेगी। इस दौरान कोई भी महिला पैसे देकर सफर नहीं करेगी। वह किसी भी रूट पर मुफ्त में सफर कर सकती है।

रक्षाबंधन पर सभी बहने अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए उनके घर जाती है। ऐसे में उन्हें आर्थिक राहत देने के लिए यूपी सरकार की ओर से इस बार भी रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर करने का तोहफा दिया गया है। 48 घंटे के लिए रोडवेज बसों की सेवा को महिलाओं के लिए फ्री करने का ऐलान किया गया है। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। इन दो दिनों में बसों के अतिरिक्त चक्कर बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन

रोडवेज की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी पूनम तोमर ने बताया कि मुजफ्फरनगर डिपो की सभी बसों में महिलाएं दो दिन तक बिना पैसे दिए ही सफर कर सकेंगी। इसके लिए निगम की 131 और अनुबंधित 54 रोडवेज बसों को हर रूट पर लगाया जाएगा। इसके अलावा इन बसों के चक्कर भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसी बस में भी लागू होगा नियम

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त रोडवेज बस सेवा का नियम एसी बसों में भी लागू होगा। रोडवेज की एसी बस में भी महिलाएं निर्धारित दो दिन तक मुफ्त में ही सफर कर सकेंगी। इस दौरान उन्हें जीरो रेट टिकट दिया जाएगा।




बालिकाएं भी कर सकेगी मुफ्त सफर

रक्षाबंधन पर दो दिनों तक महिलाओं के साथ-साथ छात्राएं और बालिकाएं भी मुफ्त में ही सफर करेंगी। अगर किसी महिला के साथ बालक सफर करता है तो उसका टिकट लगेगा, जबकि बालिका का कोई टिकट नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed