{"_id":"679a7ff05495adeb9d0b90ea","slug":"women-were-chased-away-with-sticks-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-138725-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महिलाओं को लाठी फटकारकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महिलाओं को लाठी फटकारकर भगाया
विज्ञापन
गांव बढीवाला में जेसीबी से माता मंदिर के निकट फूंस का मकान गिराते हुए। फोटो संवाद
छपार। गांव बढ़ीवाला में बंद रास्ता राजस्व टीम ने खुलवा दिया। गांव की महिलाओं ने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें भगा दिया। इससे हिंदू संगठनों में रोष है।
गांव बढीवाला में प्राइमरी स्कूल के निकट प्राचीन मंदिर है। सामने ही होलिका दहन स्थल है। गांव से मंदिर तक सड़क बनी है। रास्ता आगे से बंद था। होली स्थल पर गांव के ही अजीज ने कब्जा करके कूड़ी डाल रखी है। फूंस का मकान बनाकर पशु बांधे गए है। पास के गांव खामपुर के एक व्यक्ति की मंदिर के निकट भूमि है।
उसके प्रार्थना पत्र पर नायब तहसीलदार प्रीति सिंह लेखपाल के साथ थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस के साथ गांव में जाकर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण गिराकर वहां लगे पिलर भी हटवा दिए और मंदिर व होली स्थान के बीच से रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन
गांव के हिंदू समाज की महिलाओं ने मौके पर पहुंच कर हंगामा किया। आरोप लगाया कि प्रशासन ने रास्ता गलत खोला है। यहां पर रास्ते की जमीन नही है। पुलिस ने लाठी फटकार कर महिलाओं को भेज दिया। इससे हिंदूवादी संगठनों में रोष है।
राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार का कहना है कि अभिलेखों में रास्ता दर्ज नहीं है। वह बृहस्पतिवार को इस मामले में जिलाधिकारी से मिलेंगे।