{"_id":"6742d416fd0d3d708adb37539cf9d61e","slug":"women-s-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों के सम्मेलन में महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों के सम्मेलन में महिलाओं का हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर बुलाए गए कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे मंत्री उस समय हैरान रह गए जब कुर्सियों पर केवल गिनती की महिलाएं बैठी मिलीं। हास्यास्पद स्थिति तब हो गई जब महिलाओं ने यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि उन्हें पेंशन और राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लाया गया है।
महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया गया था। जिसमें चुनाव प्रभारी बनाए गए कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अय्यूब अंसारी, राजपाल कश्यप और प्रदीप दीक्षित पहुंचे। कार्यकर्ताओं को नदारद पाकर मंत्रियों ने सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी से सवाल किया तो वह बगले झांकने लगे।
राज्यमंत्री अय्यूब अंसारी ने कहा कि क्या उन्हें महिला सम्मेलन में बुलाया गया है। महिलाओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष सैनी को घेर लिया और कहा कि राशन कार्ड और पेंशन बनवाने के नाम पर बुलाया गया था। मंत्रियों की नाराजगी पर बाद में कार्यकर्ताओं को जुटाया गया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि स्वर्गीय चितरंजन स्वरुप ने विकास को आगे बढ़ाया। अय्यूब अंसारी, राज्यमंत्री प्रदीप दीक्षित, राजपाल कश्यप, राज्यमंत्री मुकेश चौधरी, सपा प्रत्याशी गौरव स्वरुप, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, राजकुमार यादव, मुफ्ति जुल्फिकार, प्रमोद त्यागी, सतेंद्र सैनी, इलम सिंह गुर्जर आदि रहे।