समाज में महिलाओं की भागीदारी जरूरी
मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे में जीटी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में रविवार को त्यागी व ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के प्रधान, बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख समेत जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किए गए।
रविवार को कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाबा विद्यानंद ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जाना आवश्यक है। यह तभी दूर हो सकती है जब सब एकजुट हों। मुख्य अतिथि विधायक अश्विनी त्यागी ने समाज के गरीब लोगों के उत्थान के बारे में विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि गाजियाबाद की जिला पंचायत अध्यक्षा ममता त्यागी व बसंत त्यागी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज आगे बढ़ सकता है। इस दौरान सुनील त्यागी, आर्यन त्यागी, अमित त्यागी, नरेंद्र त्यागी, हरिराज त्यागी, योगेश त्यागी, कुलदीप त्यागी, अशोक त्यागी, नितिन त्यागी, प्रमोद त्यागी, आदेश त्यागी, राजेंद्र त्यागी, मनोज त्यागी और मदन त्यागी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एनके त्यागी ने किया।