फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women protest against Duda

डूडा के खिलाफ महिलाओं का धरना

Fri, 15 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women protest against Duda
डूडा के खिलाफ महिलाओं का धरना
विज्ञापन

पुरकाजी। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आवास नहीं बनने से आक्रोशित महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर अपने बीच में बैठा लिया। एसडीएम सदर के आश्वासन पर चार घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।

कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहक सैकड़ों पात्र लोगों ने फार्म भर रखे हैं। कई माह बीत जाने के बावजूद जहां उन लोगों के आवास नहीं बन पा रहे हैं। वहीं, दर्जनों लोगों को पैसों की एक किस्त मिलने के बाद दूसरी क़िस्त नहीं मिल पा रही है। इससे खफा महिलाओं ने बृहस्पतिवार दोपहर नगर पंचायत कार्यालय के सामने भाकियू के बैनरतले धरना प्रदर्शन कर डूडा विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे डूडा कर्मी वैभव व अंकित को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई-कई चक्कर लगाने के बावजूद डूडा विभाग के कर्मचारी उन्हें लगातार जल्द ही आवास बनने की बात कहकर टरका कर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डूडा कार्यालय पर जाकर मामले की जानकारी की गई तो मालूम हुआ कि कस्बे के अधिकांश पात्र लोगों की फाइल ही डूडा कार्यालय पर नहीं पहुंची है। मामले की जानकारी मिलने पर करीब चार बजे एसडीएम सदर विजय कुमार मौके पर पहुंचे और डूडा कर्मियों से वार्ता कर जिन पात्र लोगों की फाइल कार्यालय में जमा हो चुकी है उन्हें 15 दिन में आवास का पैसा मिल जाने और फार्म भरने वाले नए लोगों को एक माह में आवास योजना का पैसा मिल जाने का आश्वासन दिया। एसडीएम सदर ने डूडा कर्मियों को निर्देश दिए कि फाइल भरने वाले लोगों की जानकारी मेरे कार्यालय में भी दें। इस दौरान भाकियू नेता चेयरमैन जहीर फारूकी, मोहम्मद सुलेमान, हाफिज मोहसिन, रियासत खलीफा, शमशाद फरीदी, नफीस अंसारी, नसीमा, शहनाज, शाहिदा, रीना, शिक्षा, मिस्राईल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed