{"_id":"5f8c63b68ebc3ec5ef030afd","slug":"women-pledged-for-self-respect-and-safety-devband-news-mrt506802570","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने आत्मसम्मान, गरिमा व सुरक्षा का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने आत्मसम्मान, गरिमा व सुरक्षा का संकल्प लिया
विज्ञापन
देवबंद में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करती महिलाएं
- फोटो : DEVBAND
महिलाओं ने आत्मसम्मान व सुरक्षा का लिया संकल्प
देवबंद। महिला सशक्तिकरण पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम में महिलाओं ने महिला आत्मसम्मान, गरिमा और सुरक्षा का संकल्प लिया।
रविवार को शिक्षक नगर में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी शुभलेश शर्मा ने बेटियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और मानसिक रूप से मजबूत बनाने की शपथ दिलाई।
कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सम्मान और सशक्तिकरण के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, एंटी रोमियो जैसी योजनाएं चला रखी हैं जो बेटियों के उत्थान के लिए है। शुभलेश ने कहा कि भारतीय संस्कृति और शास्त्रों के अनुसार नारी की गरिमा, सुरक्षा और स्वाभिमान सर्वोपरि है। इनसे खिलवाड़ करने वालों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। नारी शक्ति, दुर्गा, भवानी का प्रतीक है। कार्यक्रम में मंजू पंवार, प्रज्ञा कौशिक, मानवता चौधरी, मनतेश पाल, अंशु उपाध्याय, ललिता प्रजाप्रति, शिखा राजपूत, पुष्पा, सोनाली, शालू प्रजापति, साक्षी व खुशी आदि रही।
दीपक शर्मा