फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women paid tribute to Pulwama martyrs on dharna

धरने पर महिलाओं ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Fri, 14 Feb 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women paid tribute to Pulwama martyrs on dharna
देवबंद के ईदगाह मैदान में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सीएए के विरोध में ईदगाह मैदान में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में शुक्रवार को महिलाओं और पुरुषों ने पुलवामा हमले की पहली बरसी पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले चल रहा धरना प्रदर्शन 19वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अदीबा और फरीहा शाह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अपना जवाब दे दिया। यदि केंद्र सरकार अब भी देश की अवाम की बात नहीं सुनती तो आने वाले समय में वह पूरे देश से इसी तरह का जवाब सुनने को तैयार रहे। रजिया नाज ने कहा कि देश के संविधान को बचाने के लिए हम सड़कों पर निकले हुए हैं। सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस शांतिपूर्ण विरोध में साथ दें। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई न हमारे किसी भाई के खिलाफ है और न ही सरकार के खिलाफ। यही कारण है कि इस आंदोलन को सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है। सलमा, तालीमा और जुवैरिया ने कहा कि देश के अलग अलग हिस्सों में काले कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन चल रहे हैं। अगर सरकार ने अब भी उनकी बात नहीं सुनी तो इस तरह का विरोध देश में हर जगह शुरू हो जाएगा। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह अपनी हठधर्मी छोड़कर नागरिकों की आवाज सुने और देशहित के फैसला लेने का काम करें। धरनास्थल पर भारी संख्या में मौजूद महिला और पुरुषों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

जुमा की नमाज के बाद रही भारी भीड़, पुलिस ने किया फ्लैगमार्च
देवबंद। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों की भीड़ पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर ईदगाह व उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके साथ ही अधिकारियों ने पुुलिस व आरएएफ के जवानों के साथ नगर में फ्लैगमार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed