फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman shot for protesting looting

लूटपाट का विरोध करने पर महिला को मारी गोली

Tue, 08 Nov 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman shot for protesting looting
बुढ़ाना में गांव भैसाना में बदमाशों की गोली से घायल महिला कस्बे की सीएचसी पर भर्ती। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। ननंद के साथ खेत में स्थित देवताओं के पूजन के लिए गई महिला के साथ नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाश महिला को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने खेतों में कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मदीनपुर गांव के रहने वाले मोहन की पत्नि ममतेश (25) अपनी ननंद मंजू (22) के साथ सोमवार को खेत में स्थित देवताओं की पूजा करने के लिए गई थी। इसी दौरान खेत से दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और ममतेश को खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। उसके पैरों की पाजेब तोड़ ली। लूटपाट का विरोध करने और शोर मचाने पर बदमाश ममतेश के पैर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सीओ विनय गौतम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। घायल अवस्था में ममतेश को पुलिस ने कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। घटना की तहरीर ममतेश के ससुर राजाराम ने कोतवाली में दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला के ससुर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed