फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman's house collapsed due to rain in Purkaji

पुरकाजी में बारिश से महिला का मकान गिरा

Sat, 21 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman's house collapsed due to rain in Purkaji
पुरकाजी। कस्बे के मौहल्ला क़ानूगोयान में 70 वर्षीय विधवा बाला सैनी अपनी तीन बेटियों के साथ कच्चे मकान में रहती है। कस्बे में शुक्रवार रात्री हुई मूसलाधार बारिश से विधवा का कच्चा मकान गिर गया। जिसमें मकान में रखा घरेलू सामान भीग कर खराब हो गया। महिला के पास रहने का कोई ठिकाना नहीं होने पर शनिवार मौहल्ले का ही भोपाल सैनी पीडिता ओर उसकी बेटियों को अपने घर ले गया। महिला ने बताया पीएम आवास योजना में मकान बनाने के लिए फार्म भरा गया था। मगर आज तक मकान नहीं बना है। शनिवार को तारिक मुस्तफा महिला के घर पहुंचे और मकान बनाने में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भोपा में बारिश से दुकानों व मकानों में भरा पानी
भोपा। शनिवार को भोपा में जबरदस्त बारिश हुई। बारिश से लोगों को जहां गर्मी से कुछ राहत मिली है। वही ग्रामीणों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। हवा के साथ हुई बारिश से कस्बे के गली मोहल्ले पानी से लबालब भरे नजर आए। इतना ही नहीं कई दुकानों व मकानों में पानी घुस गया। कई मुख्य मार्गों में भी पानी भरा नजर आया। कई स्थानों पर चारे व गन्ने की फसल जमीन पर गिर गई। भोपा में सबसे अधिक पानी बताशे वाली गली में भरा नजर आया।
विज्ञापन

मीरापुर में भी जल भराव हुआ
मीरापुर। बारिश से कस्बे के कई मोहल्लों सहित पड़ाव चौक के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रुके हुए पानी में दो पहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही है। जलभराव को लेकर लोगो में आक्रोश है। कमलियान बाजार की हालत भी बेहद ही दयनीय है। दो दिनों से हो रही बरसात के बाद बाजार में पानी भर गया है। इसके कारण ग्राहक बाजार में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed