{"_id":"62b8b0ee802feb3b9073fb8c","slug":"woman-s-body-found-in-kinauni-forest-muzaffarnagar-news-mrt5945488115","type":"story","status":"publish","title_hn":"किनौनी के जंगल में महिला का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किनौनी के जंगल में महिला का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किनौनी के जंगल में महिला का शव मिला
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव किनौनी जंगल में एक 45 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला के हाथ पर कैनुला और यूरिन की नली लगी थी। इसके चलते महिला के पहले से बीमार होने की आशंका जताई जा रही है। अब बीमारी से मौत होने के बाद शव फेंका गया या हत्या की गई, बीमारी की हालत में मरने के लिए खेत में छोड़ देने के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।
रविवार को किनौनी निवासी राजेश के खेत में महिला का शव मिला। महिला के शरीर पर किसी तरह की चोटों के निशान नहीं हैं। जिस जगह शव मिला, वह मुख्य मार्ग से करीब एक डेढ़ किलोमीटर अंदर है। जिसके चलते कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने आसपास के गांवों के ग्रामीणों को बुलाकर शव की शनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ विनय गौतम का कहना है कि महिला कानों में कुंडल है और पॉजेब भी पहने हुई है। उसके साथ कोई लूटपाट नहीं हुई है। पहनावे से वह मुस्लिम प्रतीत हो रही है। महिला बीमार थी, संभवत: परिजन खेत में डाल कर चले गए हो। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शनाख्त के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।