फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman's body found hanging on the noose

फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश

Fri, 30 Oct 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging on the noose
मीरापुर में आत्महत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला कोटला दरबार निवासी विवाहिता की लाश बृहस्पतिवार सुबह ससुराल के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करते हुए घर में भी तोड़फोड़ कर दी। मृत महिला के भाई ने दहेज हत्या के आरोप में तहरीर दी है।
मेरठ जनपद के ट्रांसपोर्टनगर निवासी आरती की शादी 20 अप्रैल 2019 को कोटला दरबार निवासी गोपाल वर्मा के साथ हुई थी। गोपाल ने बुधवार को ही अपनी ज्वेलरी शॉप का शुभारंभ किया था, जिसके चलते वह बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे दुुकान चला गया था। करीब दस बजे गोपाल घर लौटा तो कमरे में सात माह की बच्ची लगातार रो रही थी। इस पर वह अंदर पहुंचा तो कमरे में आरती का शव पंखे पर फांसी के फंदे से लटका मिला। आरती की मौत की सूचना पर मेरठ से उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देख आरती के सास-ससुर घर से चले गए। इससे आरती के परिजन आगबबूला हो गए और पति व सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए परिजनों ने घर में भी जमकर तोड़फोड़ कर डाली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाहिता के परिजनों को समझाबुझाकर शांत करते हुए आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई विकास वर्मा ने मृतका के पति गोपाल के साथ ही सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

परिवार की खुशियां गम में बदली
मीरापुर। मोहल्ला कोटला दरबार निवासी गोपाल वर्मा ने बुधवार को ही कस्बे में अपनी ज्वेलरी शॉप का शुभारंभ किया था। नई दुकान शुरू होने से परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन अगले ही दिन आरती की मौत ने पूरे परिवार की खुशियों को लील लिया। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की इकलौती बेटी थी आरती
मीरापुर। मेरठ के ट्रांसपोर्टनगर निवासी अनिल की बेटी आरती अपने परिवार की इकलौती बेटी थी। इसके चलते अप्रैल 2019 में आरती की शादी बेहद धूमधाम से गोपाल के साथ की गई थी। गोपाल भी अपने परिवार का इकलौता बेटा है, जिससे दोनों परिवारों की खुशियां दोगुनी हो गई थी। हालांकि दोनों के दांपत्य जीवन का यह सफर दो साल भी पूरे नहीं कर पाया।
फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जुटाए सुबूत
मीरापुर। विवाहिता की हत्या के बाद सीओ जानसठ शकील अहमद व इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामला संदेहास्पद देख जिला मुख्यालय से फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन भी किए गए। विवाहिता की मौत के संबंध में पति व सास-ससुर से पूछताछ भी की गई।
आठ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
मीरापुर। विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में बृहस्पतिवार शाम महिला के परिजनों ने थाने में हंगामा किया। अफसरों के आदेश पर देर रात पुलिस ने भाई विकास की तहरीर के आधार पर पति गोपाल वर्मा, सास रश्मि, ससुर राजेश वर्मा, देवर नवीन के साथ ही अनिल और ननद शिवानी, मोहिनी व चंचल के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

इन्होंने कहा
सीओ जानसठ शकील अहमद का कहना है कि परिजनों ने दहेज हत्या के आरोप में तहरीर दी है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed