{"_id":"5f8c86f28ebc3e9bc7344895","slug":"woman-murdered-in-muzaffarnagar-in-the-name-of-honor-muzaffarnagar-news-mrt5068484183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में इज्जत के नाम पर युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में इज्जत के नाम पर युवती की हत्या
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव सैदपुरा खुर्द में इज्जत के नाम पर परिजनों ने एक युवती की हत्या कर दी और उसका शव को गुपचुप तरीके से श्मशान घाट ले जाकर फूंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव के अवशेष कब्जे में ले लिए हैं। परिजन घर से फरार हो गए हैं।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द निवासी युवती के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। रविवार शाम इन संबंधों की जानकारी युवती के परिजनों को लग गई। इससे गुस्साए परिजनों ने युवती को घर में बंद कर उसके साथ मारपीट की और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर देर रात एसओ तितावी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो युवती के घर पर कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस श्मशान घाट पहुंची, जहां पुलिस को देख परिजन फरार हो गए। पुलिस ने चिता में लगी आग को किसी तरह बुझाया और जल रहे शव के अवशेषों को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि युवती की उसके परिजनों द्वारा हत्या किए जाने की जानकारी पर पुलिस गांव गई थी। युवती के अवशेष कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।