{"_id":"618578dd1ca7c8329a33ddd0","slug":"woman-molested-attacked-for-protesting-muzaffarnagar-news-mrt5636470117","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर हमला
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर हमला
मुजफ्फरनगर, तितावी। गांव नूनाखेड़ा में महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतों का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के परिवार पर हमला कर दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का परिवार शुक्रवार सुबह इसकी शिकायत करने थाने जा रहा था तो रास्ते में आरोपियों ने उनके वाहन पर पथराव कर दिया और वाहन के शीशे तोड़ डाले। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई नहीं होने पर गांव से छोड़ने की चेतावनी दी है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके परिवार की एक महिला दीपावली की रात करीब आठ बजे अपने बेटे को बुलाने के लिए जा रही थी, इसी दौरान कुछ लोगों ने पहले उसके पैरों में पटाखा फोड़ दिया, उसने विरोध किया तो उसके साथ छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे उसके पति के साथ भी मारपीट की। बाद में लाठी-डंडे व लोहे की रॉड पीड़ित परिवार के घर पर हमला बोल दिया और इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शुक्रवार सुबह ये शिकायत करने जा रहे थे और इनके वाहन पर पथराव कर दिया। पीड़ित पक्ष दलित है और उसने पुलिस पर राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। सीओ शरदचंद्र शर्मा का कहना है कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।