फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman killed in road accident, five injured

सड़क हादसे में महिला की मौत, पांच घायल

Sat, 01 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in road accident, five injured
बुढ़ाना में मेरठ-करनाल हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क हादसे में महिला की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर लोई गांव के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसी दौरान हाईवे पर आ रहे ट्रक की भी उसमें टक्कर लग गई। इस घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा का रहने वाला मतलूब (65) अपनी पत्नि ताहिरा (60), बेटा हसरत (27), पौत्र सावेज (13) व अलिफशान (03) के साथ गांव के ही चालक उमरा (55) के साथ कार से अपनी बहन मतलूबन के यहां शामली क्षेत्र के अम्बेहटा जा रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर लोई गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसी दौरान हाईवे पर वहां से गुजर रहे ट्रक की भी टक्कर लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर अचेत हुई ताहिरा सहित सभी घायलों को बुढ़ाना सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। जहां सीएचसी पर चिकित्सकों ने ताहिरा को मृत घोषित कर दिया। हल्की चोट आने के कारण सावेज, अलिफशान की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। गंभीर रूप से घायल मतलूब, हसरत व कार चालक उमरा को मेरठ रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सीएचसी पर महिला की ससुराल के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। फुगाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। फुगाना पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर नही दी गई।
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
ककरौली। गांव सालारपुर गांव निवासी वेदसिंह (70 ) उर्फ बेदू शुक्रवार शाम जानसठ-खुजेड़ा मार्ग पर घूमने गए थे। जैसे ही वे गांव खुजेड़ा के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वेद सिंह गिर गए और मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मृतक के बेटे राजकुमार ने अज्ञात कार चालक के विरुद्घ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटना स्थल पर कार की नंबर प्लेट मिली है। पुलिस नंबर प्लेट के माध्यम से कार चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मारी, तीन घायल
जानसठ/मीरापुर। भोपा-जानसठ रोड पर ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। बिजनौर निवासी चालक सादिक अपने साथी शकील, अहमद के साथ शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब भोपा से माल उतारकर लौट रहा था। भोपा-जानसठ रोड पर सामने से तेजी से आ रहे ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चालक सहित तीनों लोग घायल हो गए। टक्कर लगने पर डीसीएम गाड़ी पलटने से बाल बाल बच गई। ट्रक चालक ने ही घायलों का चिकित्सक के यहां उपचार कराया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। उधर, मीरापुर कस्बे के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी सचिन ने तहरीर देकर बताया कि उसका आठ वर्षीय पुत्र वंश घर के पास स्थित दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि दुकान से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा घायल हो गया, जिसे सीएचसी जानसठ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। आरोपी बाइक सवार को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed